सरायपाली
सरायपाली: पटवारी पहुंच रहे हैं किसानों के घर धान की कर रहे हैं जांच

सरायपाली @ काकाखबरीलाल। अंचल में इन दिनों किसानों के धान का सत्यापन किया जा रहा है। प्रतिदिन पटवारी किसानों के घर पहुंच कर घर में रखे धान का सत्यापन किया जा रहा है। इससे कोचिए व बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही कटे हुए टोकन के आधार पर घर में रखे धान की जांच की जा रही है। टोकन से कम धान व टोकन के अनुसार धान नहीं पाये जाने पर टोकन निरस्त किया जा रहा है। विगत दिनों चकरदा नुनपानी में किसानों की धान की जांच की गई।
AD#1
























