पिथौरा

पिथौरा:गाली गलौज कर   रापा व गैती पकड कर मारने की धमकी 

पिथौरा।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर   रापा व गैती पकड कर जान से मारने की धमकी  देने का मामला सामने आया है। श्यामलाल मधुकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 07 गडबेडा में रहता है कक्षा 12वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है  दिनांक 19.08.2025 को  प्रात: करीबन 07 बजे  भाभी सेवती मधुकर मेरे मकान से लगा हुआ पुराना दीवाल को तोड रही थी। दीवाल को तोडने पर मेरे मकान गिर सकता है, जिसके लिये अभी दीवाल को मत तोडो कहने पर सेवती मधुकर यहा नया मकान बनायेगें तुमको जो करना है, करलो कहकर सेवती एवं उसकी लडकी अंजली गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये अपने पति  गोरेलाल मधुकर, बेटो अनिष मधुकर को फोन करके बुलवा कर सभी लोग गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये अनिष मधुकर गैती , सेवती मधुकर रापा पकड कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी बीच पत्नी संगीता मधुकर उन लोगों को गाली गलौज करने से मना करने पर उसे भी गंदी गंदी गाली गलौज किये है पुलिस ने 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS  के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!