महासमुंद: गौशाला के आगे मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर उंगलियों में लगी चोट

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।थनवार यादव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 12 नयापारा बेमचा का रहने वाला है कक्षा 10 वीं तक की पढाई किया है ग्राम भलेसर के FCI वेयर हाउस गोदाम में हेमाली का काम करता है। रोज की तरह घर से अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NA 3268 में बैठकर ग्राम भलेसर के FCI चावल गोदाम में हेमाली का काम करने गया था काम करके शाम करीब 06.00 बजे अपने मोटर सायकल से वापस अपने घर के लिये निकला था ग्राम भलेसर के गौशाला के आगे के पहूंचा था कि महासमुंद की ओर से आ रही मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र0 CG 04 PA 2028 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। एक्सीडेंट करने से दाहिने हाथ की उंगलियों में चोंट लगकर खून निकला रहा था तब अपने बडे भाई शंकर यादव को फोनकर एक्सीडेंट होने की सूचना दिया सूचना पाकर भाई शंकर यादव और उसके दोस्त मेघनाथ महानंद आये और मोटर सायकल से ईलाज कराने के लिये बरोंडा चौंक के चोपडा अस्पताल महासमुंद भर्ती कराये हैं उसके बाद उचित ईलाज के लिये सोहम हास्पीटल महासमुंद मे भर्ती हुआ पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























