महासुमंद

महासमुंद : शादी करने से मना करने पर मारपीट

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में नीतू यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड न0 8 संतोषी मंदिर के पास नयापारा महासमुन्द का निवासी है , बीकाम प्रथम वर्ष की पढाई कर रही है । वह अपने दीदी रेखा यादव जो पुराना रावण भाठा महासमुन्द मे रहती है उसके घर से दिनांक 12.02.23 को सुबह करीब 07.30 बजे अपने घर जाने के लिये सायकल से निकली थी, जैसी ही वह रेल्वे कालोनी बब्बू खान के घर के पास पहुची थी उसी समय मोहल्ले का लडका जितेन्द्र कुमार निर्मलकर जिसे वह पहले से जानती है सामने से आया और उनके साथ शादी करने के लिये बोला, उनके द्वारा मना करने पर जितेन्द्र कुमार निर्मलकर आवेश में आकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का मारपीट किया एवं पीठ में दांत से काटा है जिससे पीठ में, कान के पास मे चोट लगी है दर्द हो रही है। घटना को नाजमा बेगम देखे सुने है, पुलिस ने 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!