पटेवा: शराब दुकान के सामने खडी़ बाईक पार

पटेवा @ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत शराब दुकान के पास खडी़ बाईक चोरी का मामला सामने आया है। आरक्षी केद्र में दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सोनासिल्ली थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है । कक्षा बी.ए. तक पढाई किया है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 01.12.2024 के रात्रि करीबन 07.30 बजे अपने मोटर सायकल हीरो HF डीलक्स क्रमांक CG 06 GP 2943 में देशी शराब दुकान झलप गया था व मोटर सायकल को देशी शराब दुकान के सामने खड़ी कर शराब खरीदने गया था, शराब खरीदने बाद वापस आकर देखा तो जहां अपनी मोटर सायकल खड़ी किया था वहां पर नही था, जिसका आसपास पता तलाश किया पता नहीं चला । पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल हीरो HF डीलक्स क्रमांक CG 06 GP 2943 जिसका इंजन नंबर HA11ENKGC13128, चेचिस नंबर MBLHAW023KGC13350 कीमती करीबन 15,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















