बसना

बसना:सार्वजनिक पानी टंकी में गुटखा थूकने से मना करना पड़ा महंगा, पिता-पुत्र ने लोहे की रॉड से किया हमला

 

बसना। ग्राम बाराडोली में सार्वजनिक पानी टंकी में गुटखा थूकने से मना करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर को राकेश डडसेना ने गांव की सार्वजनिक पानी टंकी में गुटखा खाकर थूक दिया था। उसे ऐसा करने से मना करने पर राकेश ने कथित रूप से   अश्लील गालियां दीं। इसके बाद 1 अक्टूबर को पीड़ित इस मामले की जानकारी राकेश के पिता राधेश्याम डडसेना को देने उनके घर पहुंचा।

 

पीड़ित का आरोप है कि घर के बाहर राधेश्याम और राकेश दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट की। इसी दौरान राकेश ने उसे पकड़ लिया, जबकि राधेश्याम ने लोहे की रॉड से हमला किया। इससे उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे चोट लगने से खून निकलने लगा।

 

शोर सुनकर गांव के सुशांत जगत बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और बाद में दोनों घर के अंदर चले गए। घटना को सुशांत जगत सहित अन्य लोगों द्वारा देखे-सुने जाने की बात पीड़ित ने शिकायत में कही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!