खल्लारी : चखना ठेला में लोगो को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

खल्लारी पुलिस को 09 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम झारा रोड किनारे अपने चखना ठेला में लोगो को बैठाकर शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सुचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये अनुसार जगह पर पहुंचकर घेराबंदी किया गया । जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पीला रहा था एवं शराब पीने की सुविधा मुहैय्या कराते मिला शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये। शराब पीने का सुविधा मुहैय्या कराने वाले व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम बसंत बिन्जेकर पिता सुरेश बिन्जेकर उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नं. 11 अटल आवास नयापारा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक देशी प्लेन पौवा शीशी में भरी 60 ML शराब कीमती 30/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(C)-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























