खल्लारी

खल्लारी:बोलेरो वाहन हार्वेस्टर से टकराई

खल्लारी @ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत बोलेरो वाहन हार्वेस्टर से टकरा गई जिस पर मामला दर्ज किया गया है।लिंगराज ताण्डी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अमठा थाना सदर भवानी पाटना जिला कालाहाण्डी उड़िसा का रहने वाला है  कक्षा 10वीं तक पढा है खेती किसानी करता है  दिनांक 09/05/2025 को  भाई विवेक ताण्डी एवं उनका परिवार नियति ताण्डी उम्र 14 वर्ष , प्रिया हरपाल उम्र 20 वर्ष , तिलेश्वरी राव उम्र 40 वर्ष , अनुष्का राव उम्र 18 वर्ष, रवि सिक्का उम्र 50 वर्ष शादी कार्यक्रम में उडिसा से रायपुर जा रहे थे कि ग्राम पचेड़ा के पास शिवाय पेट्रोल पंप के आगे हार्वेस्टर वाहन क्र. CG06GU1335 के चालक द्वारा अपने हार्वेस्टर को बिना संकेत दिये लापरवाही पूर्वक रोड से लगाकर खड़ाकर रखा था जिससे सामने की ओर से आ रही एम्बुलेंस वाहन क्रमांक CG 04 PH 7258 की तेज लाइट के कारण रास्ते में खड़ा किया हुआ हार्वेस्टर वाहन से  गाड़ी बोलेरो क्र. CG13AG3241 टकरा कर रोड में आ जाने से अचानक एम्बुलेंस वाहन क्र0 CG 04 PH 7258  आकर टकरा गई टकराने से एम्बुलेंस वाहन रोड में पलट गई जिससे एम्बुलेंस वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। बोलेरो वाहन के चालक रवि सिक्का व उसमें सवार भाई विवेक ताण्डी एवं उसके परिवार के लोगो को चोट आई जिनको एम्बुलेंस से जिला अस्पताल महासमुंद इलाज हेतु ले गये जहां डाक्टर द्वारा रायपुर रीफर करने पर रायपुर मेकाहारा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराकर ईलाज करा  रहे हैं पुलिस ने125-BNS, 285-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!