महासुमंद

महासमुंद:पति घर से बिना बताए लापता, मोबाइल बंद पत्नी ने  थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

महासमुंद। वर्धमान नगर, सतनाम भवन के सामने रहने वाली महिला ने अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट महासमुंद थाने में दर्ज कराई है। महिला के अनुसार उसके पति अब्दुल अल्फाज (35 वर्ष) 15 सितंबर की शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए। इसके बाद उनका मोबाइल बंद बता रहा है।
परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद महिला ने 16 सितंबर को थाना महासमुंद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट के अनुसार लापता अब्दुल अल्फाज की ऊंचाई करीब 5.7 फीट, चेहरा लंबा, बाल काले, रंग गोरा और शारीरिक स्थिति सामान्य है। घटना के समय वह गोल्डन कलर की पेंट-शर्ट पहने हुए थे। वे हिंदी और छत्तीसगढ़ी बोलते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!