आदिवासी संगठन द्वारा थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन… आदिवासी समाज को अभद्र व अश्लिल गाली गलौज करने का आरोप…

मांधाता सिंह ठाकुर/पिथौरा /काकाखबरीलाल. देश के आदिवासियों को बदनाम करने के उद्देश्य से आदिवासियों को मुँबई पालघर की घटना से जोड़कर फेसबुक मे आदिवासी समाज को भद्दी – भद्दी गालियां देकर वायरल करने वाले के उपर देश के समस्त आदिवासी संगठन आक्रोशित हैं।
उक्त घटना क्रम को साम्प्रदायिक रंग देने वा फेसबुक सोशल मीडिया में समाज को अभद्र व अश्लिल गाली गलौज करने वाले आरोपी संदीप रावल, के ऊपर IPC के विभिन्न धाराओं व साईबर क्राइम के अन्तर्गत FIR दर्ज करने की मांग किया एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया ।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के कार्तिक राम ठाकुर जनपद सदस्य मनराखन ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज भूषण सिंह सूर्यवंशी सचिव गोंड समाज तुलसीराम दीवान उपाध्यक्ष सुरेश मलिक जिला सहासचिव श्याम कुमार नेताम सचिव जगबंधु कोध , नानक ठाकुर सहित समाजजनों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ज्ञापन सौंपा ।
घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन से उक्त अपराधी पर सक्त से सक्त कार्यवाही करने कि अपेक्षा करते हैं ताकि देश मे अमन शान्ति बनी रहे ।


























