बसना

बसना:दुधीपाली सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम जानिए मामला

दुधीपाली सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम,
बसना। जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लोहराकोट निवासी जनकराम यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका भतीजा फकीर मोहन यादव (18 वर्ष), पिता सरोज कुमार यादव, निवासी लोहराकोट, 25 जून 2026 को अपने मित्र दीपक ठाकुर की पल्सर एनएस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 एचडी 0447 से ओडिशा की ओर जा रहा था। शाम करीब 4 बजे ग्राम दुधीपाली के पास पहुंचने पर सड़क पर खड़े एक आयशर ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजेड 9594 से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गई।
परिजनों के अनुसार, ट्रक चालक ने अपने वाहन को कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक सड़क पर खड़ा कर दिया था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल फकीर मोहन यादव को उपचार के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 2:30 बजे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 184-एलकेएस एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की विवेचना जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!