बसना: डंडे से पिटाई मामला दर्ज


बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घरेलू लेनदेन की बात को लेकर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। पंचराम श्रीवास ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है गांव में नाई का काम करता है दो पुत्र लोकनाथ एवं तुलाराम है जिसकी विवाह वे कर चुका है दोनो अपने अपने परिवार के साथ एक परिसर में अलग अलग रहते है दिनांक 21/02/2025 को रात्रि करीबन 08 बजे अपने घर के आंगन में था उसी समय बडा लडका लोकनाथ श्रीवास, साला मूलचंद श्रीवास एवं उसकी पत्नी सत्यभामा श्रीवास आये व घरेलू लेनदेन की बात को लेकर वाद विवाद करने लगा जिसे दोनो भाई मिलकर समाधान करने की बात कही तो गुस्से में आकर वे तीनो एकराय होकर अश्नील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिये व मूलचंद द्वारा वही पास में रखे लकडी के डंडा को उठाकर सिर में मारकर चोट पहुंचाया है। घटना को देखकर पत्नी तिरिथ बाई व बेटी मालती श्रीवास देखी सुनी है व पत्नी ने बीच बचाव किया है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























