बसना

बसना :पेट्रोल पम्प के पास टाटा वाहन की ठोकर से युवक को लगी चोट

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में योगेश्वर नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जगदीशपुर का निवासी है खेती किसानी का काम करता है । जो दिनांक 05.01.2023 को वह जगदीशपुर ग्राउण्ड में क्रिकेट मैच देख रहा था कि करीब 12.30 बजे उनके दोस्त लोकनाथ फोन कर बताया कि पिताजी शत्रुघन नायक घर से निकलकर सायकल में ग्राम बोईरडीह तरफ जा रहे थे कि पेट्रोल पम्प जगदीशपुर के पास बसना की ओर से आ रही टाटा सफारी क्र0 CG06 GL 9944 का चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है तब वह पेट्रोल पम्प के पास जाकर देखा तो उनके पिताजी को अस्पताल ले गये थे तब वह सेवा भवन अस्पताल जगदीशपुर में जाकर देखा तो उनके पिताजी के सिर के पीछे, पीठ में, कमर में, बांया पैर, बांया हाथ में चोटें आई है । टाटा सफारी क्र0 CG06 GL 9944 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया है । घटना को वहां पर उपस्थित लोकनाथ और बालकुंद देव देखे हैं। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!