बसना: हाईवा की ठोकर से युवक की मौत

बसना . शांतिलाल नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम टोंगोपथरा (सुखीपाली) थाना पिथौरा जिला महासमुन्द का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है लडका अर्जुन लाल नायक शिव शक्ति एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड हैदराबाद कम्पनी में कृषि दवाई सम्बधि ऐजेंट का करता था जो दिनांक 23.05.2023 को अपनी मोटर सायकल डिस्कवर क्रमांक CG13 UC 2105 से बसना आया हुआ था काम निपटा कर शाम को अपनी मोटर सायकल डिस्कवर से घर जाने के लिये निकला था शाम करीब 17.05 बजे NH 53 ग्राम छान्दनपुर के पास पहुंचा था तभी हाईवा क्रमांक UP66 AT 2795 का चालक अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पुत्र अर्जुन नायक को तथा सायकल से नारायणपुर की ओर जा रहे मनेक बारीक पिता सावल बारीक को एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट करने से मेरे पुत्र के सिर एवं बदन में गम्भीर चोट लगने के कारण मौके पर फौत हो गया तथा मनेक बारीक के सिर में चोट लगने से घायल हो गया है जिसे बसना अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किये हैं । एक्सीडेंट से मोटर सायकल तथा मनेक बारीक का सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























