बसना

बसना: पुराने बात को लेकर पिटाई जानिए मामला

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।नुतन साहू  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम परसकोल का रहने वाला है कक्षा 11 वीं तक पढा है वर्तमान में खेती किसानी का काम करता है दिनांक 01/04/2026 के रात्रि गांव में कीर्तन के संबंध में मीटिंग रखा गया था  मीटिंग में जाने के पेहले ही मीटिंग समाप्त हो चुका था सब लोग अपने-अपने घर वापस लौट रहे थे स्वयं भी वापस लौट रहा था बैंगा पारा चौक के पास पहुंचा था उसी समय चिंटू साहू पुरानी बात को लेकर अश्लील गाली गलौच करने लगा तब गाली गलौच को सुनकर पुरूषोत्तम साहू भी आकर चिंटू साहू के साथ एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं वहां पर मौजूद देवेश साहू एवं मनीष साहू घटना को देखे सुने एवं बीच बचाव किये है  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!