कोमाखान:ईधर क्यो आया है कहने पर मारपीट मामला दर्ज

कोमाखान। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ थप्पड़ से मारपीट का मामला सामने आया है।राजाराम यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिन्द्रावन थाना कोमाखान जिला महासमुंद का निवासी है । कक्षा दूसरी तक पढा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है दिनांक 02/04/2026 के शाम करीबन 07.00 बजे अपने खेत बोर तरफ गया था । तभी ग्राम लोंदामुडा निवासी जीवन देवांगन मेरे स्वयं के बोर तरफ आया तो जीवन देवांगन को बोला कि ईधर क्यो आया है कहने पर वह बेवजह गंदी गंदी गाली गलौच कर , जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड से मारपीट किया है एवं गला को दबा दिया था । मारपीट से आंख के नीचे, गाल, मुंह में चोट आकर सूजन आ गया है दर्द हो रहा है । घटना को गांव के बेनी हरिजन देखा है एवं बीच बचाव किया है । घर आकर अपने बेटे महेश यादव को घटना के बारे मे बताया । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।





























