सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में वीणा ने हासिल किया दुसरा स्थान जानिए डिटेल्स

सरायपाली:- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील स्तर पर शा.उ.मा.वि.- केदुवां में अध्यनरत कक्षा आठवीं की छात्रा कु.वीणा साहू पिता दुर्गा प्रसाद साहू (बिजातीपाली) ने के प्रविण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने शिक्षण संस्थान को गौरवान्वित किया है इस अवसर पर उसे गायत्री शक्ति पीठ सरायपाली के द्वारा तहसील स्तरीय पुरूस्कार वितरण समारोह में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया यह केदुवां स्कूल के साथ पुरे सरायपाली अंचल के लिए गौरवशाली क्षण है, इसी वर्ष वीणा साहू की बड़ी बहन अनुपमा साहू कक्षा 10 वीं ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है इन दोनों बहनों की उपलब्धि पर उसके माता-पिता के साथ प्राचार्य अरुण कुमार भोई एवं पूरा शाला परिवार ने हर्ष व प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वीणा व अनुपमा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।





























