सरायपाली: गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।सुनीता सिदार ने पुलिस को बताया कि वह निवासी कोटेनदरहा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी है कक्षा दसवी तक पढी लिखी है पिछले 03 माह से मोतीलाल ओमप्रकाश पेट्रोल पंप बगईजोर में सेल्समेन का कार्य कर रही है दिनांक 02.04.2026 के प्रात: 08 बजे से शाम 06 बजे ड्युटी के कार्यकाल में सहेली जो गोमती पटेल जो सेल्समेन है वह भी साथ में थी लगभग 10.00 बजे योगेश लोहानी निवासी बालसी अपने मोटर सायकल लेकर आये और अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलवाया और सहेली गोमती को भगाकर ले जाऊंगा कहकर चला गया । योगेश लोहानी लगभग 12.30 बजे आये और सहेली गोमती पटेल के साथ मारपीट करने लगी जिसे बीच बचाव करने गई तो स्वयं को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे बांये हाथ की कोहनी, बांये कनपटी काफी दर्द हो रही है सहेली गोमती पटेल को भी मारपीट किये है जिससे पीठ व सिर में दर्द होना बता रही है घटना के संबंध में पेट्रोल पंप के मैनेजर गोविंद साहू तथा पेट्रोल पंप के मालिक मिथलेश अग्रवाल को घटना के संबंध में बतायी । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























