पिथौरा

द्वितीय भव्य श्री श्याम अखाड़े का आयोजन 07 अप्रेल को, महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में जबरदस्त उत्साह

 

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @पिथौरा। प्रथम श्री श्याम अखाड़े की भांति इस वर्ष भी पुनः श्री खाटू वाले श्याम बाबा की असीम कृपा से द्वितीय श्री श्याम अखाड़े के का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ कृषि उपज मंडी समिति के सामने बया रोड पिथौरा में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है तथा पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बन गया है। प्रचार प्रसार के लिए श्री श्याम भक्त मण्डल के सदस्यों के द्वारा नगर में होर्डिंग एवम पोस्टर से सजाया गया है। वहींसदस्य गण सरायपाली ,बसना ,सांकरा, झलप, बागबाहरा की तरफ जाकर सभी जगह श्याम सेवा समिति को आमंत्रण देकर आमंत्रित कर रहे हैं ।सदस्यों ने बताया कि हम सारे सदस्य पूरे जोश खरोश से श्याम अखाड़े की तैयारी में जुटे हुए हैं जिससे कि आयोजन को भाव,भक्ति एवम भजनों से भब्य बनाया जा सके। बता दें कि प्रथम श्याम अखाड़े को भी न केवल नगर में बल्कि पूरे अंचल में सराहा गया था। और तबसे ही अंचल के श्याम भक्त इस द्वितीय श्याम अखाड़े का इंतजार कर रहे थे।जो अब जा कर पूरा होने जा रहा है।

द्वितीय श्री श्याम अखाड़े के आयोजन में सायं 7 बजे खाटू वाले श्याम बाबा का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। एवम बाबा श्याम की ज्योत जागृत की जाएगी।जिससे सभी भक्त कतार में ज्योत लेंगे। श्रृंगार दर्शन के पश्चात श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। इस श्याम अखाड़े के भजन संध्या में विश्व प्रसिद्ध श्री खाटू के श्याम मंदिर के पुजारी श्रद्धेय श्री श्याम सिंह चौहान के सानिध्य में देश की प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी (मुंबई), भजन गायक अंबरीश कुमार मुंबई ,सुदर्शन कुमार मुंबई, विनय अग्रवाल रायपुर, अरुण सिंह संबलपुर ,श्याम शर्मा सरायपाली, के साथ खगेश डड़सेना सरायपाली निर्मल म्यूजिकल ग्रुप के साथअपने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।वहीं बाबा श्याम के शीश के मनमोहक श्रृंगार की जिम्मेदारी विख्यात भजन गायक सुरेश राजस्थानी को सौंपी गई है जो बाबा के श्रृंगार के साथ साथ अपने सुमधुर भजनों से बाबा को रिझाएंगे।

श्याम भक्तों ने जानकारी दी कि इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान इत्र एवं पुष्प वर्षा की जाएगी, जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो जाएगा। इसके साथ ही बाबा श्याम को सवामणी एवम 56 भोग अर्पित किए जाएंगे एवं श्रद्धालुओं के लिए श्री श्याम रसोई (भंडारा) का आयोजन भी रखा गया है।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्याम प्रेमियों एवं धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन श्याम अखाड़े में सहभागी बनें और खाटू वाले श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!