पिथौरा

खड़ी ट्रक को दूसरे ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मारा, एक ट्रक के चालक की मौत

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: पिथौरा थाना अन्तर्गत ग्राम- सिंधु पाली के पास खड़े ट्रक को जबरदस्त ठोकर मारने से खड़े ट्रक के चालक के मौके पर ही मौत हो गई . दोनों ट्रक वेस्ट बंगाल के हैं W.b.11B. 9039 के ड्राइवर गोपाल यादव पिता बोधन यादव 24वर्ष, गांव -मंडला ,थाना- लेसकाल बिहार ने सुबह 4:00 से 4:30 के मध्य खड़ी ट्रक W.b. 25 F 3523 को पीछे से टक्कर मार दी जिससे शुजाउद्दीन मुल्ला पिता-एमुद्दीन मुल्ला,25वर्ष अशोकनगर ,थाना -हाबड़ा कलकत्ता का मौके पर ही मौत हो गई . बताया जाता है कि मृतक शुजाउद्दीन मुल्ला शौच के लिए ट्रक खड़े करके निकला था.

सुबह सुबह ड्राइवर को झपकी आ जाने से उसने खड़े ट्रक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई . आरोपी गोपाल यादव ट्रक चालक ने बताया कि वह किसी ट्रक को साइड दे रहा था, बाएं तरफ से चल रहा था तो उसने मृतक के ट्रक को नहीं देख पाया .नहीं देख पाने के कारण उसकी ट्रक ने खड़े ट्रक ठोकर मार दी . मृतक शुजाउद्दीन मुल्ला का मौके पर ही मौत हो गई उसकी दाहिने जांघ और बाया हाथ में उसी के ट्रक ने उसके ऊपर चल गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई, मौके पर हाईवे पेट्रोलिग 02के द्वारा उनको पिथौरा स्वास्थकेंद्र लाया गया। पिथौरा पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!