छत्तीसगढ़बसना

कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त कर मेघा ने किया जिले को गौरवान्वित

काकाखबरीलाल,बसना। डिग्री गल्र्स कॉलेज में अध्ययन कर रही मेघा सिन्हा ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त कर पूरे कॉलेज में तृतीय स्थान अर्जित कर महासमुंद जिले समेत बसना को गौरवान्वित किया।
बसना नगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी कु. मेघा सिन्हा पिता सुनील सिन्हा माता हेमलता सिन्हा ने इस वर्ष रायपुर के डिग्री गर्ल्स कॉलेज में 4 सेमेस्टर एमएससी (रसायन) विषय में रेगुलर छात्र के रूप में 74 प्रतिशत प्राप्त किया है। मेघा सिन्हा अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मन्दिर बसना में 12वी क्लास तक पढ़ाई की है। बिना किसी कोचिंग के अधिक अंक प्राप्त कर माता पिता समेत समाज मे अपना नाम रोशन किया है। साथ ही इन दिनों मेघा पीएससी की तैयारी में लगी हुई है। जिले को गौरवान्वित करने वाली मेघा सिन्हा को छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज के प्रचार मंत्री प्रकाश सिन्हा ने बधाई दी। वही दिन भर सोसल मीडिया में बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।

परिवार के सदस्यों समेत बसना नगरवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!