सिक्ख समाज नानक सागर छत्तीसगढ़ का गठन, प्रदेश भर की हस्तियों नें बैठक में शिरकत की

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @पिथौरा। सिक्ख समाज नानक सागर छ. ग. की पहली बैठक में हरपाल सिंह ओबेरॉय समाज के सर्वसम्मती से अध्यक्ष चुने गए. इसके अलावा उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक पद का निर्वाचन भी सर्वसम्मती से सम्पन्न हो गया. बैठक में बाबा साहेब सिंह करनाल वाले, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी खालसा बलदेव सिंह भुई, बी एस छाबड़ा,परमिंदर सिंह भाटिया सहित जी एस बाम्बरा विशेष रुप से उपस्थित थे.
वाहेगुरु के सिमरन के साथ रायपुर के बेबीलोन होटल में आयोजित सिक्ख समाज नानकसागर की बैठक हुई. बैठक में लम्बे विचार विमर्श के बाद नए पंजीयन हेतु सदस्यों का सर्वसम्मती से चयन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार बाबा साहेब सिंह उर्फ़़ मंजीत सिंह (करनाल वाले), अमरजीत सिंह छाबड़ा (रायपुर)बलदेव सिंह भाटिया(रायपुर), इन्द्रजीत सिंह गोल्डी (महासमुंद), जगजीत सिंह खनूजा (रायपुर), को संरक्षक की जिम्मेदारी सौपी गयी है, इसके अलावा उपाध्यक्ष पद हेतु. दैवेन्द्र सिंह आनंद (दिल्ली),
परमिदर सिंह भाटिया रायपुर, हरिकिशन सिंह राजपूत (रायपुर ), जसविन्दर सिंह भाटिया (सारंगढ़,), बलबीर सिंह जटाल (गढ़फुलझर,)
चुने गए.संयुक्त सचिव के लिए जसपाल सिंह खैरा (गढ़फुलझर) एवं संयुक्त सचिव हरजिंदर सिंह (गढ़फुलझर), एवं अमृत पल सिंह रिंकू ओबेरॉय का नाम तय किया गया. कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह भुई (रायपुर )बनाये गए है.
इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में . जगपाल सिंह जटाल (गढ़फुलझर]
जीतेन्द्र सिंह चक्रेल (गढ़फुलझर)तरसेन सिंह जटाल जी (गढ़फूलझर) जसपाल सिंह सिदधु (बसना). हरकिशन सिंह राजपूत (रायपुर)
अमरजीत सिंह बग्गा (रायगढ), महेन्द्र सिंह राजपाल (रायगढ़) कुलदीप सिंह(दल्लिराजरा)
अरविंदर सिंह. हरविंदर सिंह हरु(दुर्ग)
जोगिन्दर सिंह अरोरा (रायपुर),चरनपाल सिंह (पाली)(रायपुर) को रखा गया है.उक्त जानकारी सिक्ख समाज नानकसागर छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त मीडिया प्रभारी कमल किशोर सिंह रोमी सलूजा (सराईपाली) नें दी.
इसके पूर्व समिति के लीगल एडवाइजर जी एस बांबरा नें समिति पंजीयन के नियमों की बारीकीयों को विस्तार से समझाया उन्होंने पंजीयन में आवश्यक बिन्दुओ की विस्तार से जानकारी दी. अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा नें समिति पंजीयन एवं उसके बाद संचालन को लेकर चर्चा की एवं गुरुद्वारा निर्माण हेतु कार सेवा के लिए सभी को एकजुट होने का आव्हान किया. समिति के संरक्षक परमिदर सिंह भाटिया नें कहा कि छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम नानक सागर में सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के दो दिन विश्राम करने का पता चलने के बाद इस ऐतिहासिक स्थान का पता चला अब गुरु के स्थान पर एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा निर्माण हेतु सिक्ख समाज तन मन धन जुटा है और कार सेवा के माध्यम से यहाँ गुरुद्वारा का निर्माण किया जा रहा है. गुरुद्वारा निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ का नाम भी विश्व पटल पर दर्ज होगा.संरक्षक जगजीत सिंह खनूजा नें पूरी समिति को शुभकामनाये देते हुए सभी से अपना दायित्व निभाने के लिए तन मन धन से जुट जाने का आव्हान किया।




























