पिथौरा : लहरौद पडाव के पास एम्बुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर हुआ क्षतिग्रस्त

पिथौरा (काकाखबरीलाल). गोपाल मांझी ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम टीमनभाड़ी थाना टिटलाग जिला बलांगीर उड़िसा का रहने वाला है एम्बुलेंस में ट्रेक्निशियन का कार्य करता है दिनांक 15 अक्टूबर को रात्रि 08 बजे MCL वसुंदरा अस्पताल सुंदरग उडिसा से एम्बुलेंस क्रमांक RJ14PE6519 से रायपुर रामकृष्ण अस्पताल रायपुर जा रहे थे

एम्बुलेंस को मलय रंजन माकुल चला रहे थे वह पीछे में बैठा था दिनांक 16 अक्टूबर के करीबन 02.30- 03 बजे के मध्य पिथौरा एनएच 53 रोड ओव्हर ब्रिज लहरौद पडाव के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते ओव्हर टेक करते एम्बुलेंस को कंडेक्टर साइड को रगडते हुए ठोकर मारकर भाग गया जिससे एम्बुलेंस के सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया है एक्सीडेंट से उनके सिर मस्तक एवं एम्बुलेंस चालक के बांये हाथ के कोहनी के पास चोंट लगा है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























