पिथौरा

पिथौरा : प्रशासन ने दलदल मार्ग पर मुरुम-गिट्टी डाल कर मरम्मत का कार्य शुरू की

पिथौरा.  स्कूल तक जाने के लिए रास्ते के कीचड़ से भरे होने से परेशान बच्चों और पालकों के चक्काजाम करने के साथ ही अधिकारियों को अपने वायदे याद आ गए. उन्होंने तत्काल सड़क सुधारने के लिए गिट्टी और मुरुम भेज दी है. इसके साथ ही ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया.बता दें कि पिथौरा जनपद के थाना सांकरा अंतर्गत ग्राम भतकुंदा के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने आज सुबह से गांव के पहुंच मार्च पर चक्काजाम कर दिया था. बच्चों के साथ ग्रामीण बरसात के दिनों में दलदल में तब्दील हो चुके स्कूल पहुंच मार्ग सहित गांव की अन्य सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे. ग्रामीण इस बात से नाराज थे कि समस्या बताने पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आश्वासन देने के बाद भी काम नहीं हो रहा है.चक्काजाम की जानकारी होने पर पुलिस की टीम के साथ तहसीलदार मौके पर पहुंचे. तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीण धरना स्थल से हटे, जिसके तत्काल बाद प्रशासन ने दलदल मार्ग पर मुरुम-गिट्टी डाल कर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!