छत्तीसगढ़पिथौरा

श्रीराम मंदिर निर्माण राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान के लिये पिथौरा कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। “श्रीराम मंदिर निर्माण राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान “पिथौरा कार्यालय का शुभारम्भ आज ग्राम ठाकुर देवता परिसर के पास शासकीय अस्पताल पिथौरा के सामने शंखनाद व मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
कार्यालय शुभांरभ अवसर पर श्री राम जी की आरती के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया।शुभारंभ अवसर पर नगर संयोजक स्वप्निल तिवारी व मंडल संयोजक आशीष शर्मा ने उपस्थित जनों को कार्यालय खोलने का उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि आज हम राम मंदिर निर्माण सेवा का सहभागी बनने हेतु इस कार्यालय का शुभारम्भ किये है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सह संयोजक नंदकुमार साहू खंड संयोजक मन्नु ठाकुर नगरसंयोजक स्वप्निल तिवारी मंडल संयोजक आशीष शर्मा सह संयोजक सुरेन्द्र पांडेय राजेश मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,जसबीर आजमानी, वीरेंद्र तिवारी,रैदास गोयल, कृष्ण कुमार शर्मा ,गिरिश पांडेय अभिनव शुक्ला ,माखन सिन्हा,रमेश श्रीवास्तव, अविनाश मित्तल,चन्द्रशेखर नायडु, प्रियरंजन कोसरिया,डुलीकेशन साहु,नंदुनिर्मलकर,आलोक मिश्रा, नंदकिशोर अग्रवाल, राजेश चौधरी, श्रीकांत शर्मा, दुर्गेश सिन्हा,केतन वर्मा,यश सिंघल,अंशु सिन्हा , संजय त्रिवेदी ,शशि भूषण त्रिवेदी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!