पिथौरा
नरेश सिंघल ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में किया वृक्षारोपण

शुकदेव वैष्णव,पिथौरा। हरियर छत्तीसगढ़ वृक्षारोपण महाभियान के तहत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश सिंघल, एल्डरमैन मन्नूलाल ठाकुर, अंजली पांडेय, सरपंच प्रियरंजन कोसरिया, विधायक प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, सरपंच दुलीकेशन साहू ने विद्यालय परिसर में अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर छात्रावास की अधीक्षिका लुनेश्वरी बिसेन, अध्यापिका सुकांती नायक, दुलारी दिवान, जितेश्वरी साहू, हिमाग्नि ठाकुर सहित छात्रावास की बालिकाएं उपस्थित थी।
AD#1


























