सरायपाली

सरायपाली:कुटेला चौक में बाइक बेचने की फिराक में था चोर, पुलिस ने दबोचा

सरायपाली/बलौदा। थाना बलौदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम टेमरी निवासी तुलाराम बाघ ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06 GU 2348) को मरम्मत के लिए ग्राम गेर्रा स्थित अनिल ऑटो पार्ट्स में छोड़ा था। रात के समय दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिली कि एक युवक कुटेला चौक, सरायपाली में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध करण बेहरा (22 वर्ष), निवासी बाजार पारा, सरायपाली को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर अर्जुंडा तिराहा से पदमपुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पीछे छिपाकर रखी गई हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। वाहन के चेसिस और इंजन नंबर का मिलान करने पर वह प्रार्थी की चोरी गई बाइक होना प्रमाणित हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए 19 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!