सरायपाली: गाली गलौज कर बेट एवं डंडा से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर बेट एवं डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है।नमिता सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 07 शास्त्रीनगर सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. की रहने वाली है । कक्षा 12 वीं तक पढ़ी लिखी है । गृहणी कार्य करती है । दिनांक 10/05/2025 के दोपहर लगभग 02:00 बजे अपने पति को खाना खाने के लिए दी थी । पति खाना खाने के बाद उनको आप यही बैठे रहो बोली और बर्तन धोने के लिए आंगन में गई कि उसी समय नीतू सिंह घर के नल के पानी को भरने की बात को लेकर चिल्लाते चिल्लाते गंदी गंदी गाली देते हुई आई और मेरे पति चन्द्रमा सिंह को वायपर से मारने लगी जब पति उसको धक्का दिये तो नीतू सिंह का लड़का प्रवीण सिंह एवं उसकी लड़की भूमि सिंह द्वारा गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुये जान से मार देने की धमकी देते हुये हाथ में रखे बेट एवं डंडा से मारपीट करने लगे तब उसी समय जेठ अजय सिंह आया और पति को गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा घर के टेबल में रखे एक विवो एवं सैमसंग मोबाईल को नीतू सिंह जमीन में पटक दिये जिससे मोबाईल टूट गया । किसी को फोन में बात न कर पाये बोलकर फोन को तोड़ दिये । मारपीट करने से पति के सिर में बायीं ओर, पीठ में बायीं ओर पसली के पास, एवं बायें कंधा में चोंट आया है । बीच बचाव करने आई तो स्वयं को भी नीतू सिंह एवं भूमि सिंह ने हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तो डरकर पीछे के दरवाजा से बाहर चली गई । घटना को हरिशंकर सिंह देखे सुने हैं । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























