पटेवा: अस्पताल के विस्तर में रखे मोबाइल हुआ पार मामला दर्ज

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अस्पताल के बिस्तर से मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है।रवि कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टुरीझर थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है । विधि स्नातक तक पढा लिखा है । विधि व्यवसाय का काम करता है । पतईमाता अस्पताल जोगीडीपा पटेवा में, अपने पिताजी का ईलाज करवा रहा है जहां ICU में पिताजी का ईलाज चल रहा है कि दिनांक 11.05.2025 को ICU के सामने वाले कमरा में, रात्रि में सोया था कि प्रात: करीबन 04.00 बजे अपना एक एप्पल कंपनी का 15 Pro Max मोबाईल तथा एक सेमसंग कंपनी का S25 Ultra मोबाईल को कमरा के अंदर बिस्तर में रखकर कमरा का दरवाजा बंद कर पिताजी को देखने ICU में गया था, जब ICU से वापस कमरा में आया तो देखा कि कमरा का दरवाजा खुला था तथा बिस्तर में रखे दोनो मोबाईल बिस्तर पर नही था । मोबाईल को आसपास पता तलाश किया जो नही मिला । पुरानी इस्तेमाली एप्पल कंपनी का 15 Pro Max मोबाईल जिसका IMEI No. 35049********** जिसमें सीम ********** लगा हुआ कीमती करीबन 80,000 रूपये तथा पुरानी इस्तेमाली सेमसंग कंपनी का S25 Ultra मोबाईल जिसका IMEI No. 35653**********, 35628********** जिसमें सीम ********** लगा हुआ कीमती करीबन 1,10,000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















