पिथौरा

गांड़ा समाज फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

रामलाल चौहान को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर सौंपा धन्यवाद पत्र; रायपुर में हुई संभागीय समीक्षा बैठक

​नंदकिशोर अग्रवाल @ पिथौरा / रायपुर,काकाखबरीलाल। छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। सरायपाली के पूर्व विधायक एवं गांड़ा समाज के गौरव, फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक रामलाल चौहान को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश भर से आए सामाजिक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

​सामाजिक एकजुटता और कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

​मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में समाज द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक कार्यों, प्रादेशिक एकजुटता और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार साझा किए।

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज में एकजुटता बनाए रखने की सराहना की। उन्होंने उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

​इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

​मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन (रायपुर संभाग) की एक दिवसीय समीक्षा बैठक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित की गई।

​बैठक में नव-नियुक्त अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रामलाल चौहान, प्रांतीय संरक्षक पुनीत राम चौहान (पूर्व सदस्य, राज्य अनुसूचित जाति आयोग), टी.आर. जगदल्ले (प्रांतीय संयोजक), रवि बघेल (प्रांतीय सचिव), पूर्व कलेक्टर कुमार लाल चौहान, अशोक कुमार सोनवानी (डिविजनल मैनेजर, वन विकास निगम) तथा पुष्पलता चौहान (संभागीय उप-संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​प्रमुख प्रबुद्धजनों और पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

​बैठक में सामाजिक उत्थान और संगठनात्मक मजबूती पर मंथन किया गया। इस दौरान बी.आर. बघेल, चवनलाल बघेल, कपिल देव दीपक (कोषाध्यक्ष), जोहनलाल चौहान, धनेश्वर लाल चौहान (कोरबा), जीवराखन लाल चौहान, अधिवक्ता चंद्रसेन चौहान (बिलासपुर), राजेश कुमार बघेल (रायपुर जिला संयोजक), हरिशंकर चौहान (कमिश्नर व प्रांतीय सलाहकार), हेमलता चौहान (जनपद अध्यक्ष पुसौर), रमेश कुमार चौहान (ब्लॉक कोषाध्यक्ष, पिथौरा) तथा प्रमोद कुमार सागर (अध्यक्ष, भाजपा अ.जा. मोर्चा महासमुंद) सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

​बैठक के अंत में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय मीडिया प्रभारी (रायपुर) लोचन कुमार चौहान ने सभी सामाजिक जनों की उपस्थिति व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!