सरायपाली

सरायपाली:सब्जी मंडी से चोरी हुई बाइक चार माह बाद बरामद जानिए मामला

सरायपाली। सरायपाली सब्जी मंडी से चोरी हुई एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वाहन मिलने की सूचना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सरायपाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम अमरकोट निवासी श्याम कुमार पटेल ने बताया कि वह सरायपाली में पंकज इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से दुकान संचालित करते हैं। 7 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर (क्रमांक CG06 GP 9344) से सब्जी मंडी सरायपाली सब्जी खरीदने गए थे। बाइक खड़ी कर बाजार जाने के बाद लौटे तो वाहन वहां से गायब था।
पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चलने पर तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। कुछ दिन पूर्व चक्रधर नगर थाना, रायगढ़ से सूचना मिली कि उनकी मोटरसाइकिल बरामद हो गई है। इसके बाद उन्होंने सरायपाली थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर सरायपाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब चोरी की घटना में शामिल आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!