24 जुलाई को सरायपाली में हृदय एवं किडनी रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श, ECG व ECHO जांच की भी होगी सुविधा

सरायपाली। श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 24 जुलाई 2026 को सरायपाली स्थित शुभा नर्सिंग होम में हृदय एवं किडनी रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. चंद्रकांत उसेंडी तथा नेफ्रोलॉजिस्ट (पूर्व कंसल्टेंट AIIMS, रायपुर) डॉ. शिवम पटेल मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।
हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा सीने में दर्द, अनियमित धड़कन, उच्च रक्तचाप, हार्ट फेल्योर, सांस फूलना, हार्ट अटैक के बाद की देखभाल, एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी परामर्श, हार्ट वाल्व संबंधी समस्याएं तथा डायबिटीज से जुड़ी हृदय संबंधी बीमारियों का परामर्श दिया जाएगा।
वहीं किडनी रोग विशेषज्ञ द्वारा किडनी की बीमारी, बढ़ा हुआ क्रिएटिनिन, पेशाब में जलन या प्रोटीन आना, किडनी स्टोन, शरीर में सूजन, हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी किडनी समस्याएं, डायलिसिस, किडनी फेल्योर, मधुमेह जनित किडनी रोग तथा पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट देखभाल संबंधी परामर्श उपलब्ध रहेगा।
शिविर के दौरान ECG एवं ECHO जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 8462926982 पर संपर्क कर सकते हैं। यह शिविर शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप (पुराना आर.के. मॉल) के पास, झिलमिला, सरायपाली में आयोजित होगा।
































