पिथौरा

पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में नवाचारी पहल के तहत वाल मैग्जीन (दीवार पत्रिका ) “बच्चों की दुनिया” के दसवें अंक का हुआ प्रकाशन

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में कक्षा 6 से 8 वीं के अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने मंगलवार 19 नवम्बर को नवाचारी पहल के तहत वाल मैग्जीन (दीवार पत्रिका ) ” बच्चों की दुनिया “के दसवें अंक का प्रकाशन शिक्षकों की उपस्थिति में किया । इस शैक्षिक नवाचार पहल में स्कूली बच्चों ने कई तरह की शिक्षाप्रद , ज्ञानवर्धक पाठ्य सामग्रियां यथा- कविता,लेख ,कहानी, पेंटिंग, चित्र एवं आसपास के समाचारों को स्थान दिया गया है। ज्ञात हो कि इस प्रेरक शाला के प्रधान पाठक छबिराम पटेल एवं शिक्षक मोहितराम पटेल , मुकेशकुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में स्कूली बच्चे इस वाल मैगजीन को विगत पांच सत्रों से नियमित रूप से प्रकाशित करते आ रहे हैं। इस वाल मैगजीन से बच्चों का मानसिक , व्यक्तित्व विकास हो रहा है।इस सत्र के इस दसवें अंक के प्रकाशन करने पर शाला के प्रधान पाठक छबिराम पटेल, शिक्षक मोहितराम पटेल, मुकेशकुमार सिन्हा एवं प्राथमिक शाला के शिक्षक विजयकुमार अनंत , ज्योति शुक्ला, किरण ठाकुर, रोहिणी सिन्हा, रेखा कैवर्त तथा शाला समिति अध्यक्ष मेलाराम ठाकुर, मनोज दीवान , सरपंच श्रीमती कुंती चौहान, उपसरपंच चमन पटेल ने उन्हें धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

AD#1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!