पिथौरामहासुमंद

जुझारू के मैदान में उतरने से प्रदेश में हुआ आंगनबाड़ी बंद

पिथौरा @ काका खबरीलाल। जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका कल्याण संघ ने अपनी मांगों को लेकर 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का फैसला लिया है । संघ की प्रांत उपाध्यक्ष सुधा रात्रे , महासमुंद जिला अध्यक्ष सुलेखा शर्मा व पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष सुशीला ठाकुर ने बताया है कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका 6 फरवरी को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगी । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महिला व बाल विकास मंत्री के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया गया था कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिकाओं के हक में जल्द फैसला ले रही है लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक राज्य सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिकाओं के हक में कोई भी फैसला नहीं लिया गया है । छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ को अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने के लिए सरकार ने विवस कर दिया है । शासन से लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच का धरना-प्रदर्शन पटवारी कार्यालय के सामने 27 जनवरी से जारी है । पोषण आहार का वितरण नहीं हो पा रहा है । महिला बाल विकास द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है । इस अवसर पर पिथौरा ब्लाक सचिव ज्योति साहू , मांधाता सिंह ठाकुर आदि कार्यकर्ता – सहायिका उपस्थित थीं ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!