सरायपाली : बांस के डंडे से पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में सोनाराम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिरसिंगपाली में रहता है रोजी मजदुरी का काम करता है कि दिनांक 06/02/2023 के करीबन 17:10 बजे गांव के सार्वजनिक नल में उनके पत्नी कुसुम यादव पानी भरने गई थी तब रमतल्ला यादव भी पानी भरने आई थी और बोली की पहले क्यो पानी भर रही हो कहकर पत्नी को अश्लील गाली गलौज कर रही थी तब उसका पति शव कुमार उर्फ गठी यादव आकर मेरे पत्नी को क्यो गाली गलौच कर रही हो कहकर शव कुमार भी अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा था। उस समय वह घर में था आवाज सुनकर वह भी बाहर आया और शव कुमार और उसके पत्नी को क्यो गाली गलौज कर रहे हो कहकर पुछा तब शव कुमार पास में रखे बांस के डंडे से उन्हें अश्लील गंदी गदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर, सिर, बांये हाथ, बांये पैर और कमर में मारपीट करने से चोट लगा है। गाली सुनकर बहुत बुरा लगा है। मारपीट करते भागीरथी पटेल व आसपास के लोग देखे, सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






























