छत्तीसगढ़

शासकीय योजना बनी सहारा, मिर्च की खेती से किसान हुआ मालामाल

जगदलपुर/उसूर। जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान एर्रागोला राजेन्द्र ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और शासकीय योजना का लाभ लेकर खेती को लाभ का सौदा बना दिया है। पहले वे धान की खेती तक ही सीमित थे, लेकिन आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर मिर्च की खेती शुरू की।
शुरुआती दौर में मिर्च की खेती में अधिक लागत और अपेक्षाकृत कम लाभ मिलने से उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मल्चिंग तकनीक अपनाने की सलाह दी। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत विभाग द्वारा उन्हें ₹32 हजार का अनुदान प्रदान किया गया, जिससे उन्होंने मल्चिंग शीट का उपयोग कर आधुनिक तरीके से मिर्च की खेती शुरू की।
मल्चिंग तकनीक अपनाने के बाद फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार हुआ। वर्ष 2026 में किसान एर्रागोला राजेन्द्र ने करीब 30 क्विंटल मिर्च का उत्पादन प्राप्त किया, जिससे उन्हें लगभग 6 लाख रुपये की आय हुई।
किसान एर्रागोला राजेन्द्र ने अपनी सफलता का श्रेय उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और शासकीय योजनाओं को दिया। उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की अपील की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!