सरायपाली: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक को मारी ठोकर बाईक चालक को आई गंभीर चोंट

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।मनीष यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पैकिन थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद छ०ग० का निवासी है । दिनांक 23/01/2026 को स्वयं अपने गांव के विवेक चौहान पिता कलप राम चौहान के साथ उसके मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HF 5735 से बैठकर ग्राम पैकिन से दमदरहा जा रहे थे । मोटर सायकल को विवेक चौहान चला रहा था कि हम लोग शाम लगभग 05:00 बजे नवागढ़ के पास पहुंचे थे कि सारंगढ़ तरफ से आ रहे वाहन स्वीफ्ट कार कमांक CG 13 AL 5751 का चालक अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बाईक को ठोकर मार दिया जिससे दोनो जमीन पर गिर गये मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया और स्वयं के बायां पैर और बायां हाथ में चोंट लगा है और मोटर सायकल चालक विवेक चौहान के पेट में अंदरूनी चोंट एवं दाहिने पैर में चोट लगा है जिसे तत्काल कनकबीरा में प्राथमिक ईलाज कराये लेकिन उसे रिफर कर दिया गया वर्तमान में अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती है । अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में विवेक चौहान के पेट में आपरेशन हुआ है तथा पैर फैक्चर हो गया है उसकी स्थिति वर्तमान में गंभीर है, वर्तमान में आई.सी.यू. में रखा गया है । विवेक चौहान अस्पताल में भर्ती है 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























