सकारात्मक खबर: होम आइसोलेशन में रहकर झसांक नायक ने 7 दिनों में दी कोरोना को मात

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। कोरोना का कहर छत्तीसगढ़ ही नही पूरी विश्व में जारी है जहाँ हर वर्ग के लोग इसके चपेट में आ रहे हैं बता दें कि युवा पत्रकार झसांक नायक हाल ही में होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दी है। कोरोना से जंग जितने के बाद अपनी कहानी बयां करते हुए उन्होंने बताया कि-
कोरोना के सामान्य लक्षण दिखने पर 7 अप्रैल को एम्स रायपुर में जांच करवाई। दिनांक 9 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद होम आइसोलेशन में रहकर डॉक्टरों से संपर्क कर मेडिसिन भी शुरू कर दी। कोरोना के प्रारंभिक लक्षण के तौर पर गले में खराश और हाथ पैर में दर्द शुरू हुआ। बिना लापरवाही किये ही उपचार शुरू कर दिया। मेडिसिन के साथ दिन में दो बार भाप, दो बार काढ़ा पीना, दो बार हल्दी पानी या दूध हल्दी औऱ 2 बार गरारा करता रहा। इसके साथ 2-3 घंटे में शरीर का तापमान औऱ ऑक्सीजन लेबल जांच करता था।
एक सप्ताह में ही कोरोना को मात देने में सफल हो पाया लेकिन स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 16 दिन तक होम आइसोलेशन में रहा।
आप सभी लोगो से अपील करूँगा कि प्रारंभिक लक्षण दिखने पर जांच अवश्य कराए। साथ ही जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन करे। शासन- प्रशासन की नियमो का पालन करे।अभी पूरी तरह स्वस्थ हूं, कभी कभी हरारत महसूस होती है।
























