सरायपाली:चिढ़ा रहे हो कहकर पिटाई जानिए मामला

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुरानी धान चोरी की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।रामरतन पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नवागढ़ थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है। दिनांक 29/01/2026 को शाम करीबन 07:00 बजे गांव के धान मंडी में घसिया पटेल, देवेन्द्र पटेल, शरद पटेल, टेकलाल पटेल एवं गुलाब पटेल के साथ धान चोरी होने के संबंध में आपसी चर्चा कर रहे थे । उसी समय गांव के टीकाराम निषाद, घसिया निषाद एवं संजय बरिहा तीनो आये एवं पुरानी धान चोरी की बात को लेकर तीनों को चिढ़ा रहे हो कहकर तीनो मिलकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर आज तुम लोगों को जान से खतम कर देगें कहकर हाथ मुक्का से स्वयं को एवं देवेन्द्र पटेल को मारपीट किये है । मारपीट करने से सिर में एवं देवेन्द्र पटेल को भी सिर में चोंट लगा है । घटना को वहां पर उपस्थित घसिया पटेल, शरद पटेल, टेकलाल पटेल एवं गुलाब पटेल देखे सुने है एवं बीच बचाव कर झगड़ा को छुड़ाये है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज विवेचना में लिया है।
























