पिथौरा

पिथौरा के ग्राम लाखा गढ़ में नीलांचल सेवा समिति के तत्वाधान में सेवा समर्पण यात्रा का हुवा आगमन

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल/पिथौरा
पिथौरा से लगे ग्राम लखा गढ़ में आज शाम 4:00 बजे नीलांचल सेवा समिति के तत्वाधान में सेवा समर्पण यात्रा का आगमन हुआ। ग्राम के मुख्य चौराहे पर चौपाल लगाई गई एवं वहां सेवा समर्पण यात्रा के संचालक श्री संपत अग्रवाल ने भीड़ भरी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के स्थापना का उद्देश्य बताते हुए कहा गांव-गांव में छिपी प्रतिभा को सामने लाना, बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना, गरीबों की सहायता करना एवं खेल में छिपी प्रतिभा को सामने लाकर उन को आगे बढ़ाना समिति का मुख्य उद्देश्य है। आगे अपने उद्बोधन में इन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी बुजुर्ग मेरी माता एवं बहने हैं। बुजुर्गों को अपने पिता तुल्य बताया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी एवं श्रीफल देकर एवं चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बुजुर्ग महिला श्री अग्रवाल के द्वारा चरण स्पर्श करने पर भावुक हो गई तथा उनके चेहरे पर चुंबन की झड़ी लगा दी ।इसके पश्चात श्री अग्रवाल ने ग्राम के बुजुर्गों का भी श्रीफल देकर सम्मान किया तथा आशीर्वाद लिया।

ग्राम के पढ़ाई में अग्रणी बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर एवं कॉपी पेन देकर उनकी हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में उपस्थित महिला बाल विकास की कार्यकर्ता बहने भी थी जिनको भी श्री अग्रवाल ने सम्मानित किया एवम कहा किसी भी समय समिति के तत्वाधान में किसी भी चीज की आवश्यकता होती है तो उनको तुरंत अवगत कराएं जिससे भलाई के कार्य मे आई बाधा को दूर किया जा सके।
इस कार्यक्रम के बाद सेवा समर्पण यात्रा पिथौरा के ही ग्राम डिघेपुर की ओर प्रस्थान की। इस दौरान यात्रा के साथ समिति के श्री विश्वनाथ जी, स्वप्निल तिवारी, सीडी बघेल ,मनहरण सोनवानी, पवन अग्रवाल, राजेश बंसल एवं नंद किशोर अग्रवाल भी साथ चल रहे थे ।चर्चा के दौरान श्री अग्रवाल ने बताया की यात्रा सदा चलती रहेगी। एवं यात्रा का उद्देश्य इसके नाम के अनुरूप ही है। स्पष्ट है की सेवा एवं समर्पण ही समिति का मूल उद्देश्य है और रहेगा इस अवसर पर मंच पर श्री अग्रवाल के साथ विजय शंकर साहू, खिरु राम पटेल, दीपक कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रमेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!