घोटाले और भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ता सागरपाली पंचायत

काकाखबरीलाल,भंवरपुर-महासमुंद जिले के जनपद पंचायत बसना के अंर्तगत सागरपाली ग्राम पंचायत हमेशा से विवादों के घेरे में रहने वाला एक बार फिर विवादों के घेरे में है शासन भले ही गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए नित नई योजनाओं की घोषणा करती हो लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही है। वास्तविक जिसमें अब तक लाखो रुपए फर्जी मस्टररोल भरकर आहरित किए जा चुके है। लेकिन सरपंच और अधिकारी दोनों इस बडे घोटाले से खुद को अनभिज्ञ बता रहे हैैं।रोजगार सहायक को फर्जीवाडा का जिम्मेदार बता रहे है सरकार ने गरीब बेरोजगार मजदूरों को लगातार रोजगार मुहैया कराने के लिए महत्वकांक्षी योजना मनरेगा का सूत्रपात किया था यह योजना पंचायत के जरिए संचालित होती है और सरपंच इसमें मुख्य भूमिका निभाता है सागरपाली पंचायत के गोपाल चैहान बिनेत नायक उत्तर भोई घसिया राम मिर्धा सहित दजन भर ग्रामिणों ने सीइओ जनपद पंचायत बसना व एस डी एम सरायपाली को लिखित शिकायत की थी कि डबरी खनन मनरेगा के तहत रोड निर्माण आदि मनरेगा में पिछले वर्ष कार्य किए थे लेकिन मजदूरी राशि के लिए दर-दर भटक रहें हैं वहीं पंच पति और रोजगार सहायक के माता पिता के नाम से फर्जी मस्टररोल भरकर लाखों रुपए की शासकिय राशि का बंदरबाट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गयी थी जिसकी चांज की गयी ग्रामीणों का कहना है कि अब देखना यह है कि दोषियों के उपर का कार्यवाही होती है या पहले कि तरह ले देकर मामला को रफा दफा कर दिया जायेगा।



























