बसना

वन महोत्सव के अवसर पर जनजागरूकता रैली व वृक्षारोपण।

शुकदेव वैष्णव, बसना:-वन महोत्सव के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल एवं प्राथमिक शाला अरेकेल के संयुक्त तत्वाधान में विविध कार्यक्रम वन संरक्षण, वृक्षारोपण ,पर्यावरणीय असंतुलन से संबंधित रंगोली ,चित्रकला, भाषण ,कविता ,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन प्रधान पाठक श्रीराम साहू एवं शिक्षक प्रेमचंद साव के नेतृत्व में किया गया ।पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए पोस्टर बैनर के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर वृक्षारोपण , वन संरक्षण से संबंधित नारे लगाए गए ।इस मौके पर विज्ञान शिक्षक प्रेमचंद साव ने बच्चों एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ -पौधे पर्यावरणीय संतुलन के लिए अतिआवश्यक है ।आज पृथ्वी पर गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ चुका है, हम लोग सूर्य की ताप से झुलस रहे हैं । इसका बड़ा कारण पृथ्वी पर पेड़-पौधे की कमी है।

इस कमी को पूरा करने के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक मनुष्य कम से कम तीन पौधा प्रतिवर्ष लगाकर देखरेख करें । इस तरह से पृथ्वी पर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या दूर हो जाएगी ।शाला प्रांगण में वृक्ष रोपित करते हुए प्रधान पाठक श्रीराम साहू ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है और हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा में सहयोग करना चाहिए। वृक्षारोपण सप्ताह के अवसर पर मुनगा, करंज,गुलमोहर, आम,अकेसिया, पपीता, बीहि आदि पौधे लगाया गया।वन महोत्सव के इस कार्यक्रम में शिक्षक हीराधर साव ने कहा कि हमें सिर्फ वृक्ष लगाकर ही अपने कर्तव्यों की इतिश्री नहीं करनी चाहिए बल्कि उनकी देखभाल भी करनी चाहिए जिससे हमें फल, फूल ,छाया व हमें शुद्ध हवा मिल सके।

इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए समिति के अध्यक्ष गोवर्धन नंदे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करना अतिआवश्यक है जिससे सभी जीवों को शुद्ध हवा मिल सके व पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाया जा सके ।वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रधान पाठक श्रीराम साहू ,शिक्षक हीराधर साव, प्रेमचंद साव, मनबोध भोई, श्रीमती सरिता सिदार, आसमा परवीन हिमाद्री प्रधान ,ज्योत्सना साहू ,सरिता साव ,बबीता साव, अस्मिता साईं ,वृषभानु साहू,अशोक भोई, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष गोवर्धन नंदे, उपाध्यक्ष विजय चौहान, , शाला समिति के सदस्यगण एवं पालक गण काफी संख्या में उपस्थित रहे ।

वन महोत्सव वृक्षारोपण, वन संरक्षण से संबंधित रंगोली ,चित्रकला, भाषण ,निबंध ,कविता आदि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।समिति के अध्यक्ष गोवर्धन नंदे का विशेष सहयोग रहा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!