भारी बारिश के बावजूद लोगों ने किया पुरन्दर का स्वागत.

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल: छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने मंगलवार को बसना विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी एवम उनका त्वरित निराकरण करने का आस्वासन दिया,मौसम ख़राब होने व भारी बारिश होने के बावजूद ग्रामीणों ने अपने नेता का भव्य स्वागत किया। कायतपाली,लमकसा और पिपलीपाली में मिश्रा ने जनसम्पर्क किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने पुराने दिनों का स्मरण करते हुए पिछले समय मे मिश्रा द्वारा ग्राम हित में किये गए कार्यों की चर्चा की। अपने उद्बोधन में मिश्रा ने कहा कि आज भारी बारिश के बाद भी हमलोग इस बीच गली में बैठ कर एक सभा का आयोजन कर पा रहे हैं वो भाजपा सरकार की ही देन है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने अंतिम गांव अंतिम छोर तक विकास को पहुँचाया है, इससे पहले भी कई सरकारें बनी और जब ऐसी बारिश होती थी तो घर से निकलना दूभर हो जाता था, लेकिन आज सीसी रोड बन जाने के बाद हमलोग मुख्य गली तक चल के आ पाए हैं, गांव में घुसते ही आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों की निर्माण सामग्री रखी नजर आती है, ऐसे भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री जो विगत 4 सालों से केंद्र में एवं हमारे प्रदेश के मुखिया यसस्वी मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को उन्होंने मंच के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया, अंत मे मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील करते हुऐ इस बार फिर कमल फूल में वोट देकर प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने की बात कही जिसका ग्रामीणों ने ताली बजाकर भरपूर समर्थन दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नन्दकुमार चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपेश मिश्रा,स्वच्छता प्रकल्प बसना के सयोंजक नरेन्द्र यादव,सहसंयोजक पिंटू बरिहा, सूरज शुक्ला, खिरोद साहू समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

























