पूर्णानंद मिश्रा की अध्यक्षता में प्रधान पाठकों की हुई बैठक, विभिन्न कार्यक्रमों पर हुई चर्चा.

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल: संकुल केंद्र गिधली के अंतर्गत सभी शालाओं के प्रधान पाठको की बैठक समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा की अध्यक्षता में रखी गई,बैठक में सभी शालाओ के प्रधान पाठक/प्रभारियो को सभी बच्चों के लिए दर्ज संख्या के आधार पर गणवेश वितरण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा,सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय के 6th से 8th तक सभी बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी 23 24 25 जुलाई को सम्पन्न इस सम्बन्ध में शा. उच्च. मा. विद्यालय गिधली में आयोजित शिविर की उपलब्धि के बारे में चर्चा ,संकुल केंद्र के अंतर्गत सभी शालाओं के 6 से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए MR(मीजल्स एंड रूबेला) टीकाकरण स्थगन पर चर्चा एवं केम्पेन के लिए PTM (पालक शिक्षक बैठक) रखने एवं पंजी संधारित करने, व्यापक प्रचार प्रसार,दीवाल लेखन,रैली के फोटोग्राफ्स सुरक्षित रखने के दिशा निर्देश , डॉ एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के20 बिंदुओं के बारे में बताया गया एवं सभी शालाओ में अनिवार्यतः पूर्ण क्रियान्वयन के आंकड़े संकलित, सभी शालाओ में 9.07.2018 से 04.08.2018 तक वन महोत्सव के उपलब्धि विषय पर चर्चा किया गया, आवश्यक तैयारी कर पौधों के सुरक्षा एवं गत वर्ष के जीवित पौधों की जानकारी ली गई,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा पालक शिक्षक बैठक प्रतिमाह नियमित किये जाने पर चर्चा किया गया। माताओं के उन्मुखीकरण के लिए विशेष फोकस किया गया, सभी शालाओ में शिक्षको द्वारा शिक्षक डायरी नियमित संधारित किये जाने पर एंव चर्चा पत्र पर चर्चा किया गया,सभी शालाओ में विद्यार्थी विकास सूचकांक तैयार कर संकुल समन्वयक से अनुमोदित करवाकर दीवाल मे प्रदर्शित करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए,ज्ञान उत्थान कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई, समग्र शिक्षा के दिए गए लिंक पर आवश्यक फोटो,सभी विद्यालयों को अपलोड करने के निर्देश दिए गए,मासिक चर्चा पत्र पर चर्चा, सोसल आडिट की स्थिति,दिब्यान्ग मतदाताओं की सूची, कक्षावार जातिवार दर्ज संख्या,नवोदय प्रतियोगी परीक्षा के लिए संकुल स्तर पर कक्षा की तैयारी के सम्बन्ध में चर्चा कर निर्णय लिए गए ,उक्त बैठक में , प्रधान पाठक शौकीलाल चौहान,
टी के साहू,राजेंद्र साहू, राहेश बारीक़,नरेंद्र नायक,श्रीमती टेकबाई नर्मदा,हीराराम कोसरिया,कमल साहू,सुनील साहू,दुलार सिंह पारेश्वर,बीसीकेशन प्रधान उपस्थित थे,संकुल समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया।



























