यूथ यूनियन के युवाओं ने मित्रता दिवस के अवसर पर रोपे पौधे.

काकाखबरीलाल/भँवरपुर(कर्राभौना): यूथ युनियन कर्राभौना के युवाओं के द्वारा आज मित्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए , पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए एवं गांव को हरा-भरा करने के लिए गांव के युवाओं के द्वारा आज विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया इस मौके पर यूथ यूनियन के अध्यक्ष नीलमणि सिदार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहां की पेड़ पौधे पर्यावरणीय संतुलन के लिए अति आवश्यक है।

आज पृथ्वी पर गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ गया है हम लोग सूर्य की ताप से झुलस रहे हैं वर्षा कम हो गई है प्रदूषण फैल रहा है इन सब का मुख्य कारण पृथ्वी पर पेड़ पौधों की कमी है और अंधाधुंध कटाई है इस कमी को पूरा करने के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें हमारे आसपास पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें।

इस तरह से पृथ्वी पर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या खत्म हो जाएगी वही यूथ यूनियन के उपाध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि पेड़ों से अच्छा मित्र कोई नहीं हो सकता, हमारे सुख में दुख में हमेशा हमारे साथ रहते हैं आज मित्रता दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन में अपने आसपास पेड़ पौधा लगाएंगेऔर उनकी देखभाल करेंगे, क्योंकि पेड़-पौधे हमारे वह मित्र होते है जिनकी अनुपस्थिति के बिना हम जीवित नही रह सकते। वृक्षारोपण कार्यक्रम में यूथ यूनियन के सदस्य चंद्रप्रकाश सिदार, हेमलाल सिदार, हेमकुमार सिदार, गोविंद सिदार, फगुलाल चौहान,मन्नूलाल सिदार, धनेश सिदार,प्रेमचंद सिदार, देवप्रकाश सिदार, लोकेश सिदार, आदि सदस्य उपस्थित थे।




























