बसना: मेरी पत्नि को उसके मायके क्यों जाने दिये हो कहकर नुकीले वस्तु से मारपीट

बसना । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर नुकीले वस्तु से मारपीट का मामला सामने आया है।शिशुपाल माझी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिरको का निवासी है कक्षा 08 वीं तक पढा है राजमिस्त्री का काम करता है। दिनांक 06.08.2025 के रात्रि करीबन 10.00 बजे अपने घर में था तब छोटा भाई खीरसागर मांझी घर के बाहर आकर गंदी गंदी गाली देने लगा तब बाहर आकर उसके गाली गलौच करने से मना किया जिस पर भाई द्वारा तुम लोग मेरी पत्नि को उसके मायके क्यों जाने दिये हो कहकर गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे नुकीले वस्तु से गर्दन के पास वार किया जिससे गर्दन के पास चोट लगकर खून निकलने लगा। गाली गलौच मारपीट करते समय गजपती मांझी, रोहित सागर एवं पत्नि धनमोती मांझी देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























