सरायपाली

बलौदा: पैसा लेन देन की बात पर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई

बलौदा। आरक्षी केंद्र  अंतर्गत पैसे लेन देन की बात को लेकर  हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।मिथिला भोई ने  पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहती है, गृहणी है खेती किसानी का काम करती है। वर्तमान में ग्राम पथरला में अपनें दामाद चितरंजन प्रधान के यहाँ रहती है। ग्राम सिरपुर के हमारे खेत को फकीर्तन साकरे को अधिया में कमानें के लिये दिये हैं, धान काटनें के बाद धान का बंटवारा लेने एवं धान बेचनें के लिये स्वयं अपनें पति  रंजीत भोई के साथ अपनें ग्राम सिरपुर 15 दिन पहले आयी थी। कि दिनांक 22/12/2025 के शाम 04:00 बजे धान का बंटवारा लेने फकीर्तन साकरे का कोठार पति रंजीत भोई गये थे कुछ देर बाद स्वयं भी गयी, जहां स्वयं को और  पति को देखकर नलसाय पटेल नें पैसे लेन देन की बात को लेकर  गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पति रंजीत भोई को मारपीट किया एवं पास में पड़े बांस के डण्डे से भी मारपीट किया, जिससे पति के कमर, पैर व गाल में चोटे आयी है, मारपीट कर जान से मारनें की धमकी देते हुये अश्लील गाली देने लगा। घटना को वहां पर उपस्थित फकीर्तन साकरे, लोचन साकरे और रामचन्द्रो भोई देखे सूनें हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!