हरदीप सिंह रैना ने साड़ी एंव श्रीफल देकर मितानिनों का किया सम्मान

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। सराईपाली के वार्ड क्रमांक 8 लाल बहादुर शास्त्री नगर में मितानिन दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 8 की दो मितानिन श्रीमती सरोज सोना तथा श्रीमती पार्वती ध्रुव का सम्मान वार्ड पार्षद हरदीप सिंह रैना द्वारा साड़ी एवं श्रीफल देकर किया गया इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने कहा कि कहां की 1 मार्च 2020 को वार्ड में मितानिन बहनों की नियुक्ति हुई थी उसके बाद करोना काल में इन्होंने घर-घर जाकर रिपोर्टिंग की गर्भवती माताओं बहनों कि समय-समय पर मदद की ऐसे समय में जब लोग करोना के डर के कारण घर में लॉक डाउन थे सब मितानीन बहने घर घर जाकर लोगों से स्वास्थ संबंधित जानकारियां ले रही थी क्योंकि मितानिन बहनों की नौकरी नियमित नहीं हुई है इस कारण अभी उन्हें कोई मानदेय या तनखा नहीं मिल रही है और वह निशुल्क सेवा कर रहे हैं ऐसे में उनके द्वारा किया गया सेवा कार्य और भी बड़ा हो जाता है पार्षद रैना ने कहा कि वह पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव जी से अनुरोध करते हैं की नवनियुक्त मितानिनोँ का नियमितीकरण करते हुए उन्हें कलेक्टर दर पर तनख्वाह दीया जाए.
लाल बहादुर शास्त्री नगर प्राथमिक शाला में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह कार्यक्रम में मितानिन ब्लॉक समन्वयक रुदना पंडा मितानिन ट्रेनर माधुरी पंडा बघुऊँ दास, बुद्धेश्वर दास तथा वार्ड की महिलाएं उपस्थित रहीं।



























