छत्तीसगढ़

मंत्री अमरजीत भगत बोले- इस साल पहले से ज्यादा धान के आवक की संभावना, बारदाने की व्यवस्था बड़ी चुनौती, कालाबाजारी पर कही ये बात

रायपुर(काकाखबरीलाल)। धान खरीदी को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। मंत्री अमरजीत ने कहा कि इस साल पहले से ज्यादा धान के आवक की संभावना है। हमारी तैयारी भी उसी स्तर की है। वहीं बारदाने पर कहा कि इस बार बारदाने की व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। मंत्री ने केंद्र पर अपेक्षित मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। कहा कि हमने प्रदेश में व्यवस्था बनाई है। हम पुराने बारदानों का उपयोग करेंगे। वहीं राइस मिलर्स के पास में जो बारदाने है, उसको हम एकजुट करवा रहे हैं। एसडीबी (प्लास्टिक के बैग) उपयोग के लिए टेंडर किया है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!