सरायपालीबसना

मितानिन दीदियों ने सेवा और समर्पण की भावना प्रेरणादायक – चातुरी नंद

उमरिया(बसना/सराईपाली),काकाखबरीलाल। मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत उमरिया में मितानिनों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छग चौहान सेन की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद, विशिष्ट अतिथि के रूप में अघरिया समाज की प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता चौधरी ने शिरकत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री सूरज कुमार कुर्रे ने की.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चातुरी नंद ने मितानिनों के सेवा भाव और समर्पण की भावना को सभी के प्रेरणास्रोत बताया, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वे दिन-रात मेहनत करती है. उनकी सेवा भाव कार्यों से गाँव के गरीब वर्ग के लोगों को समय पर उपचार एवं दवाई मिल पाता है, मितानिन दिवस पर सभी मितानिनों के सेवा और समर्पण को मेरा नमन है.

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अनीता चौधरी ने मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख कड़ी बताया. उन्होंने महिलाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दी एवं उन्हें हरसम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

कार्यक्रम में ग्राम उमरिया के मितानिन लिलान्द्री पटेल, कमला पटेल, बाल कुंवर पटेल, कौशिल्या मानिकपुरी एवं आश्रित ग्राम कोइलारी के मितानिन ज्ञानमोती पटेल, चंद्रिका पटेल को सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर सभी मितानिनो के चेहरे खिल उठे.

कार्यक्रम में पंचगण सर्वश्री कैलाश पटेल, नरेश तिवारी, जगदीश पटेल, सुशिल पटेल, उपेन्द्र पटेल, तोष कुमार पटेल,रामसागर पटेल, जगदीश पटेल, प्रेम पटेल ( कांग्रेसी कार्यकर्ता), शौकी लाल पटेल एवं आरती डडसेना बी.आर.सी, सीमा तिवारी क्लस्टर तथा लता पटेल विशेष रूप से उपस्थित रही.

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!